Edinbox Hindi
The Growing Importance of Graphic Designing in Changing Times: New Career Opportunities for Students – Anshu Yadav

बदलते दौर में ग्राफिक डिजाइनिंग का बढ़ता महत्व, छात्रों के लिए नए करियर अवसर – अंशु यादव

The Growing Importance of Graphic Designing in Changing Times: New Career Opportunities for Students – Anshu Yadav

लखनऊ में आयोजित एडइनबॉक्स रीजनल हायर एजुकेशन समिट 2026 (EdInBox Regional Higher Education Summit 2026) के दौरान ग्राफिक डिजाइनिंग के बढ़ते महत्व पर भी विशेष चर्चा हुई। बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स अंशु यादव ने इस क्षेत्र में उभरते करियर अवसरों को लेकर अपने विचार साझा किए और बताया कि बदलते समय के साथ कला के क्षेत्र का दायरा तेजी से विस्तारित हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले कला के क्षेत्र में डांसिंग, सिंगिंग और पेंटिंग जैसी पारंपरिक विधाओं की ही प्रमुख चर्चा होती थी, लेकिन आज के डिजिटल और मार्केटिंग केंद्रित दौर में ग्राफिक डिजाइनिंग का महत्व काफी बढ़ गया है। पोस्टर मेकिंग, बैनर डिजाइन, डिजिटल क्रिएटिव्स और ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों में इसकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

अंशु यादव ने कहा कि आज हर प्रोडक्ट और सेवा की पहचान उसके विजुअल प्रेजेंटेशन से बनती है, जिसमें ग्राफिक डिजाइनर की भूमिका अहम होती है। उन्होंने इसे एक ऐसे करियर विकल्प के रूप में बताया, जिसमें रचनात्मकता के साथ-साथ रोजगार की भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि यदि उनकी रुचि क्रिएटिव फील्ड में है, तो वे ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों को गंभीरता से अपनाएं और नई तकनीकों के साथ खुद को अपडेट रखें। समिट में मौजूद छात्रों ने इस विषय में गहरी रुचि दिखाई और इसे एक उभरते हुए करियर विकल्प के रूप में देखा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed