Edinbox Hindi
CISCE Result 2026 जारी: ICSE और ISC के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

CISCE Result 2026 जारी: ICSE और ISC के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

CISCE Result 2026 जारी: ICSE और ISC के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद यानी Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं की आईसीएसई परीक्षा में कुल 99.18 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षा में 99.13 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। लड़कियों ने दोनों ही कक्षाओं में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिन छात्रों ने इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं।

कब हुई थीं परीक्षाएं

इस वर्ष ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026 के बीच हुई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे थे। इस साल आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में लगभग 2.6 लाख छात्र बैठे थे, जबकि आईएससी 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए results.cisce.org पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड में दिए गए यूनिक आईडी (UID) और इंडेक्स नंबर की जरूरत होगी। जानकारी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट और मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

मार्कशीट में इन बातों की करें जांच

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें नाम, यूनिक आईडी, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल प्रतिशत और पास या फेल की स्थिति शामिल है। यदि किसी तरह की गलती दिखती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी है।

पासिंग मार्क्स और आगे का विकल्प

ICSE कक्षा 10 के छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं ISC कक्षा 12 के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत तय की गई है। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) का मौका दिया जाएगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए। आगे की पढ़ाई या करियर से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें और जरूरत पड़ने पर शिक्षकों या काउंसलर की सलाह जरूर लें।

साल 2025 में CISCE की दोनों बोर्ड परीक्षाओं में हरियाणा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक था, जहां ICSE 10वीं के छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.81 फीसदी और ISC 12वीं के छात्रों का पासिंग प्रतिशत 99.90 फीसदी रहा था। वहीं, पिछले साल उत्तर प्रदेश में ICSE का पासिंग प्रतिशत 98.40 फीसदी और ISC का पासिंग प्रतिशत 98.82 फीसदी रहा था, जबकि आंध्र प्रदेश में 5,310 छात्रों ने ICSE परीक्षा दी थी, जिसमें पासिंग प्रतिशत 99.42 फीसदी रहा था, जबकि 530 छात्रों ने ISC परीक्षा दी थी और उनका पासिंग प्रतिशत 99.06 फीसदी रहा था। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed