
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए करीब 9.71 लाख छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया। इस वर्ष कुल 86.83% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 में इस बार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अभिरूप भद्रा ने 99.71% अंकों के साथ राज्य में टॉप कर कक्षा 10 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। बोर्ड ने 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 2600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की थीं।
नतीजे जारी होने के बाद छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में DigiLocker और SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
रिजल्ट सुबह 10:15 बजे वेबसाइट पर अपलोड
बोर्ड ने सुबह 9.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद 10 बजकर 15 मिनट पर रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए। स्कूलों को 8 मई को सुबह 10:30 बजे से बोर्ड के निर्धारित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अनुमति दी गई है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट की पूरी टाइमलाइन
8 मई 2026: नतीजे घोषित
सुबह 9.30 बजे: प्रेस कॉन्फ्रेंस
सुबह 10.15 बजे: परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध
सुबह 10.30 बजे: स्कूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे
मार्कशीट में उपलब्ध विवरण
ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दी गई है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि डाउनलोड करने के बाद अपनी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
पास होने के लिए कितने अंक आवश्यक?
माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्र को कुल 34 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। यानी 800 में से कम से कम 272 अंक प्राप्त करने होंगे। प्रत्येक विषय में अलग-अलग पासिंग मार्क्स भी लागू होंगे। जिन छात्रों के कुछ विषयों में अंक कम रहेंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा।
पिछले वर्षों के नतीजे
पिछले वर्ष कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था, जबकि 2024 में यह 83.61% दर्ज किया गया था। इस बार बोर्ड ने उम्मीद जताई थी कि छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
– DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
– आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
– Education and Learning सेक्शन खोलें।
– West Bengal Board of Secondary Education चुनें।
– Class X Marksheet पर क्लिक करें।
– रोल नंबर दर्ज करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट
– बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
– रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
– स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
– स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।




Add comment