Edinbox Hindi
Google ने शुरू किया AI Professional Certificate Course, बिना कोडिंग अनुभव के सीख सकेंगे AI स्किल्स

Google ने शुरू किया AI Professional Certificate Course, बिना कोडिंग अनुभव के सीख सकेंगे AI स्किल्स

Google ने शुरू किया AI Professional Certificate Course, बिना कोडिंग अनुभव के सीख सकेंगे AI स्किल्स

टेक्नोलॉजी क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग के बीच Google ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म Coursera पर नया “AI Professional Certificate” कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो बिना किसी तकनीकी या कोडिंग अनुभव के एआई सीखना चाहते हैं और आधुनिक कार्यस्थलों में इस्तेमाल होने वाली AI स्किल्स विकसित करना चाहते हैं।

गूगल के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य शुरुआती स्तर से लेकर व्यावहारिक AI उपयोग तक छात्रों और पेशेवरों को प्रशिक्षित करना है। कोर्स में केवल थ्योरी नहीं, बल्कि वास्तविक कामकाजी जरूरतों से जुड़े टूल्स और तकनीकों पर भी फोकस किया गया है।

AI को प्रोफेशनल सहयोगी की तरह इस्तेमाल करना सिखाएगा कोर्स

इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में छात्रों को यह सिखाया जाएगा कि वे AI को सिर्फ एक साधारण टूल की तरह नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल सहयोगी की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सही तरीके से निर्देश देना, रिसर्च करना, आइडिया तैयार करना, कंटेंट लिखना और डेटा विश्लेषण जैसे कार्य शामिल हैं।

कोर्स में “वाइब कोडिंग” जैसी नई तकनीकों का भी परिचय कराया गया है। इसकी मदद से बिना प्रोग्रामिंग अनुभव वाले लोग भी कस्टम एप्लिकेशन तैयार करना सीख सकते हैं। इसका उद्देश्य कार्यस्थल की वास्तविक समस्याओं का समाधान विकसित करना है।

सात कोर्स की सीरीज में मिलेगा प्रशिक्षण

Google AI Professional Certificate कुल सात अलग-अलग मॉड्यूल से मिलकर बना है। हर मॉड्यूल को पूरा करने में लगभग एक से तीन घंटे का समय लग सकता है। इसमें AI के मूल सिद्धांतों से लेकर कंटेंट क्रिएशन और डेटा एनालिसिस तक की जानकारी दी जाती है।

कोर्स में शामिल प्रमुख विषयों में AI for Brainstorming and Planning, AI for Writing and Communication, AI for Research and Insights, AI for Content Creation, AI for Data Analysis और AI for App Building जैसे मॉड्यूल शामिल हैं।

यह कार्यक्रम खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, बिजनेस कम्युनिकेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

आधुनिक AI स्किल्स पर फोकस

इस कोर्स के जरिए छात्र AI Literacy, Generative AI, Business Communication, Machine Learning, Creative Thinking और Presentation Skills जैसी आधुनिक क्षमताएं विकसित कर सकेंगे। इसके अलावा, AI टूल्स का जिम्मेदारी से उपयोग करने और सही डेटा आधारित निर्णय लेने पर भी जोर दिया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में लगभग हर उद्योग में AI आधारित कार्य बढ़ेंगे। ऐसे में इस तरह के सर्टिफिकेट कोर्स नौकरी और करियर विकास के लिहाज से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

16 भाषाओं में उपलब्ध, अपनी सुविधा से कर सकते हैं सीखाई

यह कोर्स अंग्रेजी में पढ़ाया जाता है, लेकिन इसे 16 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है ताकि अलग-अलग देशों के छात्र आसानी से इसे समझ सकें। कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन और लचीला है, यानी छात्र अपनी सुविधा और समय के अनुसार सीख सकते हैं।\

कोर्स पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे वे अपने रिज्यूमे और प्रोफेशनल प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं। नामांकन के लिए छात्र Coursera Official Website पर जाकर संबंधित कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed