
OpenAI ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल एआई टूल GPT-4o लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने डेस्क्टॉप के लिए भी एक नया एप लॉन्च किया है। GPT-4o को कंपनी ने अपना फ्लैगशिप प्रोडक्ट बताते हुए यह भी घोषणा की है कि GPT-4 के फीचर्स अब सभी के लिए फ्री कर दिए गए हैं। पहले यह सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध थे।
GPT-4o का वेब वर्जन अब कंप्यूटर विजन के साथ आएगा। इसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार ऑन या ऑफ भी कर सकेंगे। इसके अलावा वेब इंटरफेस का लुक भी बदला है। कंपनी ने कहा है कि ChatGPT अब रियल टाइम जानकारी देगा और इसके लिए वह वेब ब्राउजर का एक्सेस लेगा।
GPT-4o कंपनी का सबसे एडवांस टूल है। GPT-4o में ‘o’ का मतलब ओमिनी मॉडल है। GPT-4o पहले के मुकाबले दोगुना फास्ट है और 50 फीसदी सस्ता है। GPT-4o का लैटेंसी काफी कम है। ऐसे में यूजर्स को सेकेंडों में जानकारी मिलेगी। GPT-4o से सवाल का जवाब देने के दौरान भी टोका जा सकेगा और दूसरा सवाल पूछा जा सकेगा।चैटजीपीटी का यह नया मॉडल यूजर्स के सवालों के जवाब को बोलकर देगा। ये टूल टेक्स्ट के अलावा, इमेज, ऑडियो और विजुअल्स को आसानी से समझ सकता है। इतना ही नहीं ये आपको रियल टाइम भी रिप्लाई देगा। OpenAI ने यूजर्स को GPT-4o को GPT-4 के बाद उतारा है।
कंपनी के मुताबिक चैटजीपीटी का यह नया मॉडल अब रोबोट की तरह कम और इंसानों की तरह ज्यादा काम करेगा। यह लाइव वीडियो फीड पर भी रिप्लाई कर सकेगा। इसके अलावा GPT-4o मैथ के सवालों को भी सॉल्व करेगा। GPT-4o आने वाले दिनों में Google, Microsoft जैसी दिग्गज टेक कंपनियों की टेंशन बढ़ा सकता है। कारण, यह AI टूल इंसानों और मशीन के बीच इंटरेक्शन करने में सक्षम है। यह AI टूल टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो विजुअल्स के जरिए इंटरेक्ट कर सकता है।




Add comment