Edinbox Hindi
कनाडा में हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ रही नौकरियां, भारतीय छात्रों के लिए ये 5 मेडिकल कोर्स बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन

कनाडा में हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ रही नौकरियां, भारतीय छात्रों के लिए ये 5 मेडिकल कोर्स बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन

कनाडा में हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ रही नौकरियां, भारतीय छात्रों के लिए ये 5 मेडिकल कोर्स बन सकते हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन

कनाडा का हेल्थकेयर सेक्टर इस समय तेजी से विस्तार कर रहा है और वहां प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वर्षों में कनाडा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए रोजगार पैदा होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय छात्रों के लिए हेल्थकेयर से जुड़े कोर्स बेहतर करियर विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं।

आमतौर पर भारतीय छात्र कनाडा में मेडिकल शिक्षा को केवल MBBS या नर्सिंग तक सीमित मानते हैं। लेकिन वास्तव में वहां कई ऐसे प्रोफेशनल हेल्थकेयर कोर्स उपलब्ध हैं, जिनकी मांग काफी अधिक है और जिनके जरिए छात्र अच्छा करियर बना सकते हैं। खास बात यह है कि इन कोर्सों में पढ़ाई के बाद नौकरी के अवसर भी मजबूत माने जाते हैं।

काइन्सियोलॉजी में बढ़ रही मांग

काइन्सियोलॉजी इंसानी शरीर की गतिविधियों और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली की वैज्ञानिक पढ़ाई है। इस क्षेत्र के प्रोफेशनल शरीर के मूवमेंट, मांसपेशियों के संतुलन और फिजिकल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

इस कोर्स में बायोमैकेनिक्स, मसल मूवमेंट और फिजिकल रिहैबिलिटेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। छात्र इसमें बैचलर, डिप्लोमा या मास्टर्स और पीएचडी स्तर तक पढ़ाई कर सकते हैं।

Capilano University, Douglas College, Seneca College और Acadia University जैसे संस्थान इस कोर्स के लिए लोकप्रिय माने जाते हैं।

पब्लिक हेल्थ में भी मजबूत करियर

कनाडा का हेल्थ सिस्टम दुनिया के बेहतर स्वास्थ्य मॉडल्स में गिना जाता है। ऐसे में पब्लिक हेल्थ से जुड़े प्रोफेशनल्स की भी काफी जरूरत रहती है।

इस क्षेत्र में बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और हेल्थ पॉलिसी पर काम किया जाता है। छात्र BSc या MSc in Public Health, Environmental Public Health और Global Public Health Management जैसे कोर्स चुन सकते हैं।

University of Alberta, University of Winnipeg और Brock University इस क्षेत्र की पढ़ाई के लिए प्रमुख संस्थानों में शामिल हैं।

डेंटल साइंस में अच्छे अवसर

कनाडा में ओरल हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से डेंटल साइंस से जुड़े प्रोफेशनल्स की मांग भी लगातार बनी रहती है।

इस क्षेत्र में ओरल बायोलॉजी, डेंटल हाइजीन और डेंटल ऑफिस मैनेजमेंट जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। छात्र बैचलर ऑफ डेंटिस्ट्री, डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन या सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

University of Saskatchewan, University of British Columbia और यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा जैसे संस्थान इसके लिए लोकप्रिय हैं।

मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी में बढ़ रही जरूरत

मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी भी कनाडा में तेजी से उभरता हुआ हेल्थकेयर क्षेत्र माना जा रहा है। रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट अस्पतालों में डायग्नोस्टिक इमेजिंग और मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कोर्स में रेडिएशन सेफ्टी, मेडिकल इमेजिंग और आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग दी जाती है। छात्र एडवांस्ड डिप्लोमा या बैचलर डिग्री के जरिए इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

McGill University, Dalhousie University और University of Regina जैसे संस्थानों में इसकी पढ़ाई कराई जाती है।

बुजुर्गों की देखभाल में जेरोन्टोलॉजी की अहम भूमिका

कनाडा में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से जेरोन्टोलॉजी यानी बुजुर्गों की देखभाल और उम्र से जुड़े बदलावों की पढ़ाई करने वाले विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ रही है।

इस कोर्स में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बदलावों को समझाया जाता है। छात्र सर्टिफिकेट, बैचलर या मास्टर डिग्री के जरिए इस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

Sheridan College, Simon Fraser University और सेनेका कॉलेज इस क्षेत्र में प्रमुख विकल्प माने जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कनाडा में हेल्थकेयर सेक्टर केवल डॉक्टर और नर्सिंग तक सीमित नहीं है। बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के बीच नए और स्पेशलाइज्ड मेडिकल कोर्स भारतीय छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर के मजबूत अवसर पैदा कर रहे हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed