Edinbox Hindi
DSSC Recruitment 2026: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 78 पदों पर भर्ती, LDC, MTS और ड्राइवर समेत कई वैकेंसी

DSSC Recruitment 2026: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 78 पदों पर भर्ती, LDC, MTS और ड्राइवर समेत कई वैकेंसी

DSSC Recruitment 2026: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 78 पदों पर भर्ती, LDC, MTS और ड्राइवर समेत कई वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Defence Services Staff College ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न नागरिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), सिविलियन मोटर ड्राइवर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, लाइनमैन, बोट बिल्डर और अन्य कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 78 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

यह भर्ती तमिलनाडु के वेलिंगटन (नीलगिरि) स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर तकनीकी डिग्री और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों तक के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

किन पदों पर मांगे गए हैं आवेदन

भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है। लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है।

सिविलियन मोटर ड्राइवर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पद के लिए 12वीं पास के साथ स्टेनो और टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होगा। वहीं नेटवर्किंग और हार्डवेयर से जुड़े पदों के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा और तकनीकी सर्टिफिकेट मांगे गए हैं। कुछ पदों पर अनुभव भी जरूरी रखा गया है।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया

Defence Services Staff College भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग और संबंधित तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें टाइपिंग टेस्ट, स्टेनो टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट जैसे चरण शामिल हो सकते हैं। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा वेलिंगटन में आयोजित होगी और अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को “DSSC Direct Recruitment 2026” के नाम से 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह ड्राफ्ट Canara Bank DSSC Branch में देय होगा।

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़कर अपनी पात्रता जांचनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखकर डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन भेजने का पता

आवेदन पत्र इस पते पर भेजा जाएगा:

Commandant
Defence Services Staff College
Wellington (Nilgiris) – 643231
Tamil Nadu

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से जांच लें, ताकि फॉर्म रद्द होने की संभावना न रहे। सरकारी रक्षा संस्थान में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed