Edinbox Hindi
JNU PG Admission 2026: पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को होगी जारी, 10 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

JNU PG Admission 2026: पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को होगी जारी, 10 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

JNU PG Admission 2026: पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को होगी जारी, 10 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) और ADOP (Advanced Diploma of Proficiency) पाठ्यक्रमों में प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को जारी होने की संभावना है, जबकि पूरी दाखिला प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से सभी निर्धारित तिथियों का ध्यान रखने और समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। चयनित उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी सीट अगले उम्मीदवार को आवंटित की जा सकती है।

पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा?

पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 25 जून से 27 जून 2026 के बीच प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और निर्धारित फीस जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया प्रवेश की पुष्टि के लिए जरूरी है।

इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई 2026 को जारी होने की संभावना है। इसी दिन सुपरन्यूमरेरी (Supernumerary) सीटों की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित उम्मीदवारों को 3 से 5 जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान करना होगा।

जुलाई में होगा दस्तावेजों का सत्यापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9, 10 और 13 से 17 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा।

यदि इसके बाद भी कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो उनके लिए 23 से 25 जुलाई तक अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है।

अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान करना होगा। वहीं अंतिम चरण का फिजिकल वेरिफिकेशन 6 और 7 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रवेश और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 तक समाप्त कर दी जाएगी।

JNU PG Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया

तिथि

आवेदन फॉर्म में सुधार (केवल वेबसाइट पर)

16-17 जून 2026

पहली मेरिट लिस्ट

25 जून 2026 (संभावित)

पहली सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान

25-27 जून 2026

दूसरी मेरिट लिस्ट एवं सुपरन्यूमरेरी सीट सूची

3 जुलाई 2026 (संभावित)

दूसरी सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान

3-5 जुलाई 2026

फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

9, 10 और 13-17 जुलाई 2026

खाली सीटों के लिए अतिरिक्त अवसर

23-25 जुलाई 2026

अंतिम मेरिट लिस्ट

31 जुलाई 2026 (संभावित)

अंतिम सूची के लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान

31 जुलाई-2 अगस्त 2026

अंतिम फिजिकल वेरिफिकेशन

6-7 अगस्त 2026

प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि

10 अगस्त 2026

ऐसे देखें JNU PG पहली मेरिट लिस्ट

पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाएं। इसके बाद Admission सेक्शन में जाकर PG Admission 2026-27 या ADOP Admission 2026-27 पोर्टल खोलें।

वहां First Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करने के बाद मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार अपने नाम या आवेदन संख्या की मदद से सूची में अपना चयन देख सकते हैं। भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सभी तिथियां संभावित हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियमित रूप से JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना चाहिए। रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और दस्तावेज सत्यापन की किसी भी निर्धारित तिथि को नजरअंदाज करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed