
NID PhD Admission 2027: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) ने PhD in Design Programme 2027 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए आवेदन 25 अगस्त 2026 से शुरू हुए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन और रिसर्च प्रपोजल जमा कर सकते हैं।
आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। इसके बाद Doctoral Research Test (DRT) का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू 2 से 4 नवंबर 2026 तक होंगे। अंतिम चयन सूची 15 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी शैक्षणिक जानकारी, प्रोफेशनल अनुभव और रिसर्च प्रपोजल जमा करना होगा। रिसर्च प्रपोजल का मूल्यांकन उसकी व्यवहारिकता, मौलिकता, उद्देश्य की स्पष्टता और NID के रिसर्च से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों के साथ उसकी प्रासंगिकता के आधार पर किया जाएगा।
NID PhD 2027: योग्यता और कोर्स का फॉर्मेट
NID का PhD in Design Programme फुल-टाइम और पार्ट-टाइम, दोनों मोड में किया जा सकता है।
फुल-टाइम प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिजाइन में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। NID की ओर से निर्धारित समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। NID द्वारा संचालित कुछ पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और प्रोफेशनल डिजाइन प्रोग्राम भी पात्रता में शामिल हैं।
फुल-टाइम PhD स्कॉलर को डॉक्टोरल स्टडी के दौरान कैंपस में मौजूद रहना होगा। इस कार्यक्रम की अधिकतम अवधि तीन साल है, जिसे औपचारिक मंजूरी के बाद अधिकतम पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं, पार्ट-टाइम स्कॉलर को तय किए गए कोर्सवर्क, सेमिनार और अन्य जरूरी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए कैंपस में उपस्थित होना होगा। पार्ट-टाइम उम्मीदवारों के लिए कार्यक्रम की अधिकतम अवधि पांच साल है, जिसे मंजूरी मिलने पर सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।
NID PhD Admission 2027 के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को सबसे पहले NID के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और प्रोफेशनल जानकारी भरनी होगी।
आवेदन के साथ रिसर्च प्रपोजल और जरूरी दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और जहां लागू हो वहां कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। प्रस्तावित रिसर्च क्षेत्र के लिए जरूरत होने पर उम्मीदवार को अपना पोर्टफोलियो भी जमा करना होगा।
इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा। आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लेनी होगी और 1 अक्टूबर 2026 की अंतिम तारीख से पहले आवेदन सबमिट करना होगा।
NID PhD Admission 2027: चयन प्रक्रिया
NID PhD में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की योग्यता की जांच की जाएगी। इसके बाद रिसर्च प्रपोजल का मूल्यांकन होगा। पात्र उम्मीदवारों को Doctoral Research Test (DRT) में शामिल होना होगा और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू होगा।
DRT का चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत वेटेज है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की रिसर्च क्षमता, ऑब्जर्वेशन स्किल, संख्यात्मक क्षमता, डिजाइन सोच, सामान्य जागरूकता और संबंधित विषय के ज्ञान का आकलन किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों के पास 15 साल से अधिक का संबंधित प्रोफेशनल अनुभव है, उन्हें DRT में शामिल होने से छूट मिल सकती है।
DRT के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विशेषज्ञों के पैनल के सामने ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपना रिसर्च प्रपोजल प्रस्तुत करना होगा और अपनी रिसर्च क्षमता तथा संबंधित विषय में विशेषज्ञता साबित करनी होगी।
NID में PhD करने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के लिए रिसर्च प्रपोजल इस पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए आवेदन करते समय रिसर्च का विषय, उद्देश्य और उसे पूरा करने की व्यवहारिक संभावना स्पष्ट रूप से बताना जरूरी होगा।




Add comment