Edinbox Bengali

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, लुधियाना की लड़की ने किया टॉप 

PSEB Punjab Board 10th Result 2024 : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। कक्षा 10वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 03 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। 97.24% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें लुधियाना की लड़की ने शीर्ष रैंक हासिल की। पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं।

नतीजे की औपचारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। परिक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड के सचिव अविकेश गुप्ता ने बताया कि नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पीएसईबी ने आज नतीजे घोषित किए हैं। करीब एक हफ्ते के बाद डीएमसी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।  

विदित है कि इस वर्ष लगभग 3 लाख छात्र 13 फरवरी से 5 मार्च तक एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित परीक्षाओं में शामिल हुए। 2023 में, कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण दर 97.54 प्रतिशत थी। लड़कियों ने 98.46 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों ने 96.73 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर हासिल की। राज्य के जिलों में, पठानकोट जिले में सबसे अधिक 99.19 प्रतिशत उत्तीर्ण दर रही, जबकि बरनाला में सबसे कम 95.96 प्रतिशत दर्ज की गई।

कैसे जांचें परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • हेडर में “परिणाम” टैब लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम 2024 के लिंक को ढूंढें और क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें और स्कोर देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Most popular