Edinbox Bengali
UP board 12th result

UP Board Result 2024: जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, कॉपियों की जांच का कार्य हुआ पूरा

UP board 12th result

UP Board Result 2024: बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब यूपी बोर्ड भी अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। इस दिशा में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा होने के बाद जोरशोर से तैयारियां जारी हैं।

बता दें कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के लिए मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू किया गया था। इसके लिए प्रदेश में कुल 259 सेंटर बनाये गए थे। 10वीं कक्षा की परीक्षा के आंसर सीट के मूल्यांकन के लिए  94,208 और 12वीं के लिए 52,295 शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। ये परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी द्वारा ली गयी थीं। यूपीएमएसपी द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं के ही परिणाम जारी करने को लेकर बोर्ड तैयारी कर रहा है। 

बताया गया है कि हमेशा की तरह यूपी बोर्ड दोनों ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा। बोर्ड द्वारा ये नतीजे उसके ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। जल्द ही इसके जारी होने की सम्भावना है।  पिछले साल यह 25 अप्रैल को जारी किये गए थे। 

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की इंटर और मैट्रिक की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा में करीब 55 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।  बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के लिए मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू किया गया था जो अब पूरा हो चुका है और नतीजे घोषित करने की तैयारी की जा रही है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Most popular