
कॉलेजदुनिया (Collegedunia) और एआईडीएटी (AIDAT) ने मिलाया एक-दूसरे से हाथ ताकि आपको मिल सके डिजाइन के क्षेत्र में सीखने का एक अद्वितीय अनुभव
डिजाइनिंग के क्षेत्र में ऊँची उड़ान भरने के इच्छुक छात्र सीखने, रचनात्मकता और कौशल विकास में एक अद्वितीय अनुभव के लिए तैयार रहें। यह अवसर है आपके लिए, डिज़ाइन की दुनिया में गहराई तक उतरने और अपने कौशल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का। कॉलेजदुनिया (Collegedunia) और एआईडीएटी (AIDAT) “जेन नेक्स्ट” वर्चुअल डिजाइन फेस्टिवल 2024 के माध्यम से एक रचनात्मक आयोजन का साक्षी बनते हुए गर्वान्वित महसूस करता है , जो जनवरी से जून 2024 तक आयोजित होगा। इस सकारात्मक सहयोग यात्रा में भारत भर के 50+ अग्रणी डिजाइन कॉलेज शामिल हैं, और इस गहन यात्रा को लेकर हम आपको यह भरोसा दिलाते हैं कि डिज़ाइन शिक्षा को यह नए सिरे से परिभाषित करने वाला साबित होगा।
तो आप भी इस वर्चुअल डिज़ाइन फेस्टिवल 2024 के साथ उत्साह और अवसरों के सरोवर में डूबने के लिए तैयार रहें:
कॉलेज की तैयारी के लिए 30+ मास्टर कक्षाएं: विभागाध्यक्षों (एचओडी), डीन और प्रोफेसरों सहित डिजाइन गुरुओं, उद्योग के दिग्गजों और दूरदर्शी लोगों के ज्ञान और अनुभव से खुद को सशक्त करें।
30+ डिज़ाइन प्रतियोगिताओं में दिखाएँ अपनी प्रतिभा: यह अवसर है आपके लिए राष्ट्रीय मंच पर चमकने का! डिज़ाइन प्रतियोगिताओं में भाग लें जहाँ सीमाओं की कोई बाधा नहीं और जो आपके अंदर के कलाकार को सामने लाती हैं।
कैरियर मार्गदर्शन के लिए डिज़ाइन क्षेत्र के दिग्गजों से जुड़ें: यहाँ डिज़ाइन दिग्गजों के साथ आप विशेष सत्रों में शामिल रहेंगे, जो आपको ऐसी अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं जिससे आपकी रचनात्मक यात्रा को मिल सकती है नयी दिशा।
विशेषज्ञता के लिए 30 से अधिक वर्चुअल कार्यशालाओं में शामिल हों: विशेष कार्यशालाओं में शामिल हों जो हाथों-हाथ सीखने, आपके कौशल को निखारने और आपको एक डिज़ाइन विशेषज्ञ में बदलने का वादा करती हैं।
डिज़ाइन में नए क्षितिज की तलाश के लिए विचार-मंथन करें: सामान्य के दायरे से मुक्त हों! विशेष सत्रों का हिस्सा बनें जो एक बड़े दायरे में आपको सोचने को प्रोत्साहित करते हैं और आपके लिए डिज़ाइन में नए क्षितिज की तलाश का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
वैयक्तिकृत तैयारी: 5+ सत्र चुनें। कम से कम 5 मासिक सत्र चुनकर आप अपने सीखने के अनुभव को अपने जुनून के अनुरूप ढाल सकते हैं।
वर्चुअल डिज़ाइन फेस्टिवल के लिए कैसे करें नामांकन?
चरण 1: अपना सत्र चुनें
ई-मेल के माध्यम से साझा किए गए यूजर-फ्रेंडली गूगल फ़ॉर्म के जरिये अपनी रुचि और उपलब्धता के आधार पर न्यूनतम 5 मासिक सत्र का चयन करें।
चरण 2: पंजीकरण फॉर्म पूरा करें
वर्चुअल डिज़ाइन फेस्टिवल में अग्रिम पंक्ति की अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए आवश्यक विवरण भरें। इस अभूतपूर्व आयोजन में भाग लेने का मौका न चूकें!
चरण 3: पुष्टि प्राप्त करें
अपने नामांकन की पुष्टि और आयोजन में शिरकत के लिए विवरण सीधे आपके इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा ताकि इसके साथ आप डिजाइन जगत में अपने कदम रखने को तैयार हो जाएं।
चरण 4: प्रतियोगिताओं में भाग लें
मासिक प्रतियोगिताओं में अपने डिजाइन कौशल को उजागर करने और दुनिया को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के लिए पंजीकरण करें!
AIDAT – भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की डिज़ाइन प्रवेश परीक्षा
अखिल भारतीय डिज़ाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (AIDAT- All India Design Aptitude Test) डिज़ाइन शिक्षा के माध्यम से एक कल्पनातीत, नवीन और रचनात्मक दुनिया के द्वार खोलती है। यह एक ऐसा मंच है जहां डिज़ाइन शिक्षा के इच्छुक अपनी इस क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत करने के लिए आवेदन करते हैं और उन्हें प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थानों जुड़ने और पठन सामग्री, डिजाइन जगत के समाचार, उद्योग जागरूकता और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होता है। भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय और कॉलेज एआईडीएटी में भाग लेते हैं और विभिन्न डिज़ाइन विशेषज्ञताओं में डिप्लोमा, स्नातक और मास्टर डिग्री प्रदान करते हैं। विभिन्न डिजाइन विशेषज्ञता में उत्कृष्टता चाहने वाले डिजाइन उम्मीदवारों के लिए यह अंतिम विकल्प स्वरुप है।
– भारत की पहली राष्ट्रीय स्तरीय डिज़ाइन प्रवेश परीक्षा
– भारत के 50+ शीर्ष डिज़ाइन संस्थान/कॉलेज
– 300+ डिप्लोमा, बैचलर और मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम की पेशकश
– शुरू से अंत तक काउंसलिंग और प्रवेश सहायता
शिक्षा-केंद्रित मीडिया में अग्रणी, एडइनबॉक्स AIDAT से इतर भी विविध प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करता है। AIFSET (ऑल इंडिया फोरेंसिक साइंस एंट्रेंस टेस्ट), GMCET (ग्लोबल मीडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट), और AIPMCET (ऑल इंडिया पैरामेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) जैसे मूल्यांकनों के साथ, एडइनबॉक्स दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करके वास्तव में वैश्विक अवसरों के द्वार खोलता है, जो उम्मीदवारों के जुनून के अनुरूप उनके लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करता है।
‘जेन नेक्स्ट” वर्चुअल डिजाइन फेस्टिवल 2024 के साथ एक परिवर्तनकारी डिजाइन यात्रा का हिस्सा बनने का मौका न गंवाएं। हमारे साथ जुड़ें, जहाँ रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है, और जहाँ डिजाइन शिक्षा का भविष्य नए सिरे से परिभाषित होता है!

Add comment