
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ साइंस ने जनवरी 2026 इनटेक के लिए पढ़ाई करने आने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। इस स्कॉलरशिप का नाम है — “इंटरनेशनल एक्सलेंस अवार्ड फॉर पोस्टग्रेजुएट टॉट मास्टर्स स्टूडेंट्स”। इसका उद्देश्य योग्य छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
स्कॉलरशिप की मुख्य जानकारी
चयनित छात्रों को 7000 पाउंड (लगभग 8.37 लाख रुपये) की आर्थिक मदद मिलेगी, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस घटाने के लिए किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 है। पात्रता का निर्धारण अकादमिक प्रदर्शन, एक्सट्राकरिकुलर गतिविधियों और प्रोफेशनल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।
पात्रता की शर्तें
आवेदक विदेशी छात्र हो और फैकल्टी ऑफ साइंस के किसी पोस्टग्रेजुएट मास्टर्स कोर्स में जनवरी 2026 इनटेक के लिए एडमिशन ले चुका हो। यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर होना अनिवार्य है। आवेदक को अपनी पढ़ाई के लिए स्वयं फंडिंग करनी होगी। यदि पहले से कोई दूसरी स्कॉलरशिप मिल चुकी है, तो यह अवार्ड नहीं मिलेगा।
फीस भुगतान नियम
स्कॉलरशिप मिलने के बाद छात्रों को यूनिवर्सिटी की पूरी फीस जमा करनी होगी। यदि स्कॉलरशिप सितंबर-अक्टूबर 2025 के बीच मिलती है, तो अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 तक फीस भरनी होगी। समय पर फीस न भरने पर स्कॉलरशिप वापस ली जा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप पहले आओ, पहले पाओ नीति पर आधारित है। इसलिए इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द आवेदन करें और सभी शर्तों का पालन सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी और आवेदन फार्म यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।




Add comment