Edinbox Hindi

अगले साल से पूरी तरह ऑनलाइन होगा सीयूईटी यूजी एग्जाम !

विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा अगले साल से पूरी तरह ऑनलाइन करवाई जा सकती है। पेन-पेपर मोड आधारित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के बाद से सीयूईटी यूजी को दोबारा कंप्यूटर आधारित माध्यम से करवाने पर विशेषज्ञों की आम राय बन रही है।

छात्रों की मांग पर अप्रैल में सीयूईटी यूजी के 15 मुख्य विषयों को कंप्यूटर आधारित से हाइब्रिड मोड से करने पर फैसला हुआ था। लेकिन फैसले के तीन महीने बाद ही दोबारा हाइब्रिड से ऑनलाइन करने पर विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मानना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं सुरक्षित होती हैं, क्योंकि प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका समेत अन्य औपचारिकताएं नहीं रहती हैं। इससे नकल की आशंका भी काफी कम रहती है। इसके अलावा पेपर लीक का खतरा भी नहीं होता है।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सिर्फ पेन-पेपर आधारित परीक्षाओं पर पेपर-लीक का खतरा हमेशा रहता है। सबसे अधिक दिक्कत बड़े स्तर की परीक्षाओं में है, जहां 24 लाख तक छात्र शामिल हो रहे हैं। जेईई मेन में 11 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं, लेकिन ऑनलाइन होने के कारण यह सुरक्षित है। वहीं, नीट यूजी पेन-पेपर आधारित है, इसमें पेपर लीक हो गया।

गौरतलब है कि 2018 से एनटीए यूजीसी नेट और जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई- मेन) को CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में ही कर रही है। इस बार यूजीसी नेट को पेन एंड पेपर मोड में किया गया और इसे रद्द करना पड़ा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed