Edinbox Hindi

अब इग्नू में होगी श्रीमद्भागवत गीता की पढ़ाई,  नया मास्टर्स डिग्री कोर्स शुरू 

अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से छात्र श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इग्नू ने पहली बार श्रीमद्भागवत गीता पर मास्टर्स डिग्री कोर्स लॉन्च किया है। कोर्स का पूरा नाम नाम मास्टर्स इन भगवद्गीता स्टडीज है। ये डिग्री प्रोग्राम ओडीएल मोड में जुलाई 2024 सेशन से संचालित होगा। इस कोर्स को करने के लिए विद्यार्थियों को 12,600 रुपये की फीस देनी होगी।
 
इससे पहले भारत के अलावा अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की यूनिवर्सिटीज में भगवद्गीता पर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स ही मौजूद थे। विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर कोई डिग्री प्रोग्राम नहीं था। यहां तक कि  हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा ही संचालित है। इग्नू ने एमए भगवद्गीता कोर्स शुरू किया है। 

इस कोर्स को प्रोफेसर देवेश कुमार मिश्र ने डिजाइन और विकसित किया है। वह इस कोर्स के समन्वयक हैं। प्रोफेसर देवेश कुमार मिश्र ने बीते 3 वर्षों में एमए ज्योतिष, एमए वैदिक अध्ययन, एमए हिंदू अध्ययन, वास्तुशास्त्र में पीजी डिप्लोमा, संस्कृत संभाषण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया है। वह इन सभी कार्यक्रमों के समन्वयक हैं। अभी यह एमए भगवद्गीता कोर्स सिर्फ हिंदी माध्यम में है। भविष्य में कोर्स को अंग्रेजी भाषा में भी शुरू करने की योजना है। 

इग्नू के एमए भगवद्गीता कोर्स की शुरुआत इसी जुलाई 2024 सेशन से ओडीएल मोड में होगी। कम से कम दो साल और अधिकतम चार साल का यह कोर्स 80 क्रेडिट का है  इसमें एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन इग्नू की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। 

एमए भगवद्गीता कोर्स के लिए स्टूडेंट्स के पास किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इस कोर्स की कुल फीस 12600 रुपये (6300 रुपये प्रति वर्ष) है। इस कोर्स के स्टडी मैटेरियल प्रिंट और डिजिटल, दोनों तरह से उपलब्ध होंगे। 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed