Edinbox Hindi
mbbs internship

टाली गई नीट-यूजी की काउंसलिंग, नई तारीख का एलान नहीं

NEET UG Counselling 2024:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 06 जुलाई से शुरू होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग को अगली सूचना तक के लिए स्थगित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।

यह स्थगन तब हुआ है जब उच्चतम न्यायालय ने आज से शुरू होने वाली नीट-यूजी काउंसलिंग में देरी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह कोई “खुली और बंद” प्रक्रिया नहीं है।

बता दें कि आयोजन के बाद से ही नीट यूजी परीक्षा विवादों में घिरी हुई है। बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। शीर्ष न्यायालय में सुनवाई के बाद एनटीए को 1,563 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुनःआयोजित कराने का निर्देश दिया गया। तब न्यायालय ने दोहराया था कि नीट यूजी काउंसलिंग को रोका नहीं जाएगा।

पुनःपरीक्षा में 813 उम्मीदवार शामिल हुए। नीट परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दौर से गुजरना था। नीट यूजी काउंसलिंग की शुरूआत 06 जुलाई, यानी आज से होनी थी लेकिन इसे अब स्थगित कर दिया गया है। काउंसलिंग की नई तिथि का एलान जल्द किया जाएगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed