Edinbox Hindi

असम में छात्र ने क्लासरूम में ही टीचर को चाक़ू घोंपकर मार डाला 

असम के शिवसागर जिले में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक की उसके एक छात्र ने क्लास के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छात्र नाबालिग है।  हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक 11वीं क्लास के आरोपी छात्र ने टीचर की सिर्फ इस बात के लिए हत्या कर दी क्योंकि खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण टीचर ने उसे डांट लगाई थी। पुलिस का कहना है, ‘चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने पर हम कोचिंग सेंटर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक एक छात्र ने अपने टीचर को चाकू मार दिया। कक्षा में बहुत सारा खून बिखरा हुआ था और चाकू भी वहीं मिला।’

पुलिस ने बताया कि छात्र के हमले के बाद शिक्षक को गंभीर हालत में डिब्रूगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना क्लास के आखिरी समय में हुई, जब अन्य शिक्षक पहले ही जा चुके थे। 55 वर्षीय राजेश बरुआ बेजवाड़ा स्कूल में केमिस्ट्री टीचर होने के साथ-साथ मैनेजिरियल पोस्ट पर भी थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने छात्र को हिरासत में ले लिया है, हमें अभी तक नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। आरोपी के एक क्लासमेट ने दावा किया कि शिक्षक ने दिन में किसी बात पर उसे डांटा था।’ 

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी इसके बाद बाहर चला गया था और शाम में क्लास के अंतिम समय में वापस लौटा। क्लासरूम में आते ही शिक्षक ने उसे फिर से डांटा। अन्य छात्रों के मुताबिक इसके बाद छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed