Edinbox Hindi

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के साथ किया समझौता 

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) और जापान के संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में दोस्ती और सहयोग को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। दोनों संस्थानों के बीच यह ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन, सांस्कृतिक और कार्मिक आदान-प्रदान से शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग से संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज तथा नवीन शैक्षणिक कार्यक्रमों (इनोवेटिव एकेडमिक प्रोग्राम) के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रोफेसर त्शिलिद्जी मारवाला ने कहा, यह समझौता ज्ञापन हमारे समय के कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए समर्पित दो संस्थानों को एक साथ लाने का अनोखा मौका है। यूएनयू और जेजीयू के बीच तालमेल, विशेष रूप से टिकाऊपन और सामाजिक विकास में निस्संदेह उत्कृष्ट अनुसंधान और प्रभावशाली पहल को जन्म देगा। वहीं ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सी राजकुमार ने कहा, हम जापान में मुख्यालय वाले संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले भारत के पहले विश्वविद्यालय होने पर सच में सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

जेजीयू और यूएनयू का शेयर विजन और हार्मोनाइजिंग शक्तियों में ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी और विकास के लिए नवीन अनुसंधान (इनोवेटिव रिसर्च) और महत्वपूर्ण योगदान के मार्ग प्रशस्त करने की अपार क्षमता है। इससे नई उभरती ग्लोबल शक्तियों के निष्पक्ष और न्यायपूर्ण वातावरण में काम करने और ज्यादा टिकाऊ दुनिया की दिशा में जरूरी बदलाव लाने की कोशिशों को बल मिलेगा। जेजीयू और यूएनयू के बीच इस नए समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग से विषय अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक गतिशील मंच (डायनामिक प्लेटफॉर्म) तैयार होने की उम्मीद है। अपनी ताकतों को मिलाकर, दोनों संस्थानों का लक्ष्य अत्याधुनिक समाधान विकसित करना है जो ग्लोबल चुनौतियों का समाधान करे, सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा दे और पर्यावरण की रक्षा करे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed