
UPSC Free Coaching: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना के तहत मुफ्त यूपीएससी कोचिंग कराने जा रही है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ मासिक छात्रवृत्ति भी दी जायेगी।
राज्य सरकार ने योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) युवाओं को मुफ्त यूपीएससी कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके जरिए चयनित युवाओं को दिल्ली में रहकर मुफ्त कोचिंग पाने का मौका मिलेगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 185 युवाओं को छात्रवृती दी जाएगी। इनमें से 50 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति (ST), 30 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 20 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा हर वर्ग में 33 फीसदी सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो दिल्ली में रहकर प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2023 रात 12 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in या https://hmstribal.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकार द्वारा राजीव युवा उत्थान योजना के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनके करियर की राह में भी मदद की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक युवा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन युवाओं का चयन किया जाएगा उनको बिना फीस के UPSC की कोचिंग संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा।




Add comment