Edinbox Hindi

एमपी बोर्ड ‘रुक जाना नहीं’ 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने राज्य सरकार की ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित जून सत्र की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र एमपीएसओएस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

जो छात्र-छात्राएं मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून 2024 सत्र के लिए 20 मई से 7 जून तक आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने के लिए MPSOS की वेबसाइट पर रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। रिजल्ट पेज पर उम्मीदवारों को अपना अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी स्टूडेंट्स सेव कर सकते हैं।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed