
Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का केंद्रीय बजट पेश किया। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। बजट में ये ऐलान किया गया कि सरकार 500 से अधिक कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देगी। इस इंटर्नशिप स्कीम के तहत चयनित लोगों को 5000 रुपए प्रति माह इंटर्नशिप अलाउंस प्राप्त होगा और इसके साथ पहले महीने में एक बार के लिए 6000 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
वित्त मंत्री ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच योजनाओं के पीएम पैकेज की घोषणा की, जिसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर ध्यान देने की जरूरत है.
शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हुई अनाउंसमेंट में बिहार को नौ मेडिकल कॉलेज और छात्रों को मॉडल स्कील लोन देने घोषणा की गई। 7.5 लाख के इस मॉडल स्कील लोन से 25 हजार छात्रों को फायदा मिलेगा। साथ ही ‘रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन’ के तहत तीन योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें पहली बार रोजगार पाने वाले, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन और नियोक्ताओं को समर्थन शामिल है।




Add comment