Edinbox Hindi

कोचिंग हादसे पर आप का संसद परिसर में प्रदर्शन, उपराज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके के राऊस आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे को लेकर राजनीति गरमा गई है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की दर्दनाक मौत के मामले में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह आप सांसदों ने संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। 

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, एनडी गुप्ता समेत अन्य सांसदों ने नारेबाजी करते हुए राजेंद्र नगर की कोचिंग में हुए दुखद हादसे के जिम्मेदार दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बार-बार निर्देश देने के बावजूद उपराज्यपाल के अधीन अधिकारियों ने नालों की डीसिंल्टिंग नहीं कराई, जिसके कारण राजेंद्र नगर में यह दुखद हादसा हुआ। दिल्ली सरकार को बदनाम करने और दिल्लीवालों का जीवन नर्क बनाने के लिए जानबूझ कर अधिकारियों ने नालों की सफाई नहीं की।

संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे आप सांसदों ने कोचिंग संस्थान के लिए बिल लाने की मांग के साथ ही दिल्ली के एलजी को बर्खास्त करने की मांग की है। आप सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कोचिंग संस्थान पर बिल लाने की मांग रखी। बताते चलें कि आप सांसद प्रदर्शन के दौरान संसद में तख्तियां लेकर पहुंचे, जिन पर एलजी विनय सक्सेना को बर्खास्त करने जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। आप सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान कोचिंग संस्थान के लिए बिल लाने और देश भर के कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने की केंद्र सरकार से मांग की। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed