Edinbox Hindi

बिहार विश्विद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में महज 12 प्रतिशत विद्यार्थी पास, तीन विषयों में सब फेल 

मुजफ्फरपुर की बीआरए बिहार विश्विद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में इस साल मात्र 12.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 3300 छात्रों ने फॉर्म भरा था जिसमें 1625 ने परीक्षा दी थी। इसमें मात्र 202 छात्र पास हुए। परीक्षा नौ जून को पांच केंद्रों पर हुई थी। पहली बार पैट में गणित, इलेक्ट्रानिक्स और पर्सियन में एक भी परीक्षार्थी ने क्वालिफाई नहीं हुआ।
 
बीआरए विश्विद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने जारी किया। इस साल की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 3300 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सबसे ज्यादा कॉमर्स विषय में 32 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक टीके डे ने बताया कि पैट का रिजल्ट पूरी तरह से साफ-सुथरे तरीके से तैयार किया गया है। रिजल्ट अब सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया है। विवि की ओर से अभी लिखित परीक्षा का नंबर जारी नहीं किया जा रहा है। छात्रों के इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट में नंबर का पता चलेगा।
 
पीएचडी में दाखिले के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया अगस्त में होगी। इंटरव्यू की प्रक्रिया के लिए सभी विभागाध्यक्ष तारीख देंगे। पीएचडी में सीटें भी इंटरव्यू के बाद ही तय होगी, इंटरव्यू 20 नंबर का होगा। पैट का फाइनल रिजल्ट लिखित, इंटरव्यू और एकेडमिक के प्वाइंट के आधार पर तैयार होगा। कुलपति ने बताया कि पैट 2022 के अंतिम रिजल्ट के बाद पैट 2023 के लिए भी एक बार पोर्टल खोला जाएगा। कुलपति ने बताया कि पैट 2023 की परीक्षा अक्टूबर में होने की उम्मीद है। अब तक करीब 2200 आवेदन आ चुके हैं। पीएचडी 2023 के लिए बिहार विवि पहले ही सीटें जारी करेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed