
राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की तैयारी कर रहे बिहार के एक 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को वह अपने कमरे में मृत पाया गया। छात्र विशाल राज मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था और कोटा आकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग कर रहा था। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
जानकारी के अनुसार विशाल राज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नीट की कोचिंग कर रहा था। वह 2 अगस्त की रात अपने दोस्त करण सेठ के हॉस्टल गया था और वहीं उसने खाना खाया था। 3 अगस्त की सुबह देर तक विशाल के नहीं उठने पर करण ने अपने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। इसके बाद हॉस्टल संचालक और करण दोनों मिलकर विशाल को बेहोशी की हालत में नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जवाहर नगर थाना अधिकारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का भी खुलासा हो पाएगा।




Add comment