Edinbox Hindi

जामिया ने शुरू किए स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म कोर्स, 18 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया ने युवाओं में रोजगार के उच्च मांग वाले क्षेत्रों के लिए व्यावहारिक कौशल और समझ तैयार करने के दृष्टिगत अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप ने विभिन्न कौशल-आधारित लघु-अवधि के पाठ्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा के साथ ही इन पाठ्यक्रमों की सूची भी जारी की है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 अगस्त तक आवेदन किये जा सकते हैं ।

जामिया मिलिया इस्लामिया में अल्पकालिक पाठ्यक्रमों को भविष्य और वर्तमान के रोजगार के अवसरों को देखते हुए शुरू किया गया है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में उच्च मांग वाले क्षेत्रों के लिए व्यावहारिक कौशल और समझ तैयार करना है ताकि उनमें नए कौशल के साथ-साथ व्यावसायिक क्षमताएं बढ़ाने और रोजगार क्षमता में सुधार किया जा सके। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

जेएमआई द्वारा प्रस्तावित कौशल आधारिक अल्पकालिक पाठ्यक्रमों की सूची में डिजिटल मार्केटिंग की मूल बातें, प्रदर्शन विपणन, डाटा नैतिक हैकिंग, यूआई यूएक्स सीखें, एआई और एमएल, सिलाई और कढ़ाई की मूल बातें, उन्नत सिलाई और कढ़ाई, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की मूल बातें, उन्नत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, बेकरी प्रशिक्षण की मूल बातें और उन्नत बेकरी प्रशिक्षण के  पाठ्यक्रम शामिल हैं। 

बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी। इस विश्वविद्यालय को अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा प्रस्तुत कुछ पाठ्यक्रम एआईसीटीई और एनसीटीई द्वारा अनुमोदित हैं और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed