Edinbox Hindi

गाजा में एक स्कूल पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा की मौत

पूर्वी गाजा  के एक स्कूल पर इजरायली एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। गाजा में हमास समर्थित सरकार के मीडिया ऑफिस ने आज यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूल में विस्थापित शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। यहां युद्ध के दौरान बेघर हो गए लोगों के लिए शेल्टर होम चलाया जा रहा था। हवाई हमले में उनकी मौत हो गई। वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है। यह एयर स्ट्राइक गाजा में पिछले सप्ताह चार स्कूलों पर बरसाए गए बमों में 62 लोगों की मौत के बाद की गई है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट में हमास द्वारा चलाई जी रही गाजा सरकार के मीडिया ऑफिस ने बताया है कि स्कूल पर उस समय हवाई हमला किया गया, जब वे फजर (सुबह) की नमजा अदा कर रहे थे। खुले में की जा रही नमाज पर गिरी मिसाइल के कारण मरने वालों की सही संख्या जानने की कोशिश चल रही है। अभी मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। 

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस स्कूल में कई लोगों ने शरण ले रखी थी। सुबह की नमाज पढ़ने के दौरान यह हमला हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक 3 रॉकेट स्कूल पर गिरे। इससे वहां आग लग गई। इजराइली सेना का दावा है कि अल-तबीन स्कूल का इस्तेमाल हमास ऑफिस के रूप में किया जा रहा था। उसमें हमास के कई आतंकी मौजूद थे। हमला आम नागरिकों पर नहीं किया गया है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि हमले से पहले नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए उन्होंने कई कदम उठाए थे। इसके लिए इलाके की हवाई निगरानी की गई थी। साथ ही वहां मौजूद इजराइल के इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए भी जानकारी इकट्ठा की गई थी। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed