
ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण-पश्चिम सिडनी के एक स्कूल की 30 वर्षीय शिक्षिका टेला ब्रेली को 17 वर्षीय एक छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद शिक्षिका को कानूनी कार्यवाही चलने तक बिना वेतन के उसके पद से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 30 साल की इस बेहद खूबसबरत शिक्षिका ने एक स्टूडेंट का फ्यूचर बनाने के बजाए उसे जीवन भर न भूलने वाला ट्रामा दे दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद वीडियो लिंक के माध्यम से उसे लिवरपूल की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे सशर्त जमानत दे दी गई। हालांकि जमानत शर्तों के अनुसार, ब्रेली को कम से कम एक अभिभावक के साथ इलावरा के पते पर रहना होगा, सोशल मीडिया का उपयोग करने से बचना होगा और किसी भी शैक्षणिक परिसर में उसके प्रवेश करने पर प्रतिबंध होगा। अदालत में ट्रायल के दौरान उसकी फैमिली ने उसका बचाव किया। इस मामले की सुनवाई 2 अक्टूबर को कैम्पबेलटाउन कोर्ट में पुनः होगी।
अदालती कार्यवाही के दौरान पता चला कि टेला ब्रेली पुलिस जांच में सहयोग कर रही थी। अभियोजन पक्ष ने कथित पीड़िता के फोन और सीसीटीवी फुटेज से वीडियो फुटेज सहित सबूत पेश किए। ब्रेली ने आरोपों से संबंधित “सहज स्वीकारोक्ति” भी की थी और अपने मोबाइल फोन तक पहुँच प्रदान की थी।
सिडनी स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के के साथ कई बार यौन संबंध बनाने के आरोप में 30 वर्षीय टीचर को सबूत मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक टेला ब्रेली अपनी गिरफ्तारी के बाद हाईपर हो गई थी। मीडिया के सवाल पूछने पर भड़की टीचर ने कहा, ‘मैं जेल जा रही हूं? आप खुश हैं ना? मैं परिवार, पति और नौकरी सब खोने जा रही हूं।’
जानकारी के अनुसार टीचर और स्टूडेंट के कई सेक्स वीडियो वायरल हुए। दोनों के बीच इस एपिसोड की शुरुआत इसी साल जुलाई में हुई। दोनों स्नैपचैट पर मिले थे। टेला ब्रेली ने अपनी कई न्यूड़ फोटो और वीडियोज स्टूडेंट को भेजे। असाल्ट करने की शुरुआत टीचर ने अपने घर से की थी। उसने स्टूडेंट को घर बुलाकर किस किया और अचानक आपत्तिनजक हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद बस जगह बदलती रही और नाजायज रिश्ते बनते रहे।
टेला ब्रेली ने बाद में स्टूडेंट से एक बार पूछा भी कि कहीं उसने किसी को आगे सारी पोलपट्टी तो नहीं खोल दी है। टीचर के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर पता चला कि उसने तीन स्टूडेंट्स से संपर्क किया था। बाकी दो बच्चों ने कहा कि वो स्कूल के बाहर कभी मैडम से नहीं मिले। टेला ब्रेली फिलहाल एक छात्र से संबंध बनाने के आरोपों का सामना कर रही है और जमानत पर है। उसकी शादी 2023 में हुई थी।




Add comment