
ओपनएआई (OpenAI) ने आखिरकार वह फीचर रिलीज कर दिया है जिसका इंतजार ChatGPT के यूजर्स को लंबे समय से था। ChatGPT के यूजर्स अब एआई इमेज आराम से बना सकेंगे और वह भी फ्री में।
ChatGPT ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद ChatGPT के फ्री वर्जन वाले यूजर्स भी Dall-E 3 की मदद से एआई इमेज बना सकेंगे। इसकी जानकारी ओपनएआई ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की है कि वह ChatGPT के मुफ्त यूजर्स को भी अब DALLE-3 का उपयोग करके तस्वीर बनाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
कंपनी पहले केवल ChatGPT का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को ही इमेज जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध कराती थी। कंपनी का यह कदम अपने अत्याधुनिक AI टूल को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा है।
पहले ChatGPT से फोटो बनाने की सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए थी लेकिन अब इसे फ्री वर्जन के लिए भी रिलीज किया गया है लेकिन एक लिमिट लगा दी गई है कि आप सिर्फ दो ही तस्वीरें एक दिन में बना सकते हैं। अधिक तस्वीरें बनाने के लिए आपको प्रीमियम वर्जन लेना होगा।
ChatGPT से एआई इमेज बनाना बहुत ही आसान है। इसे आप वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। चैटबॉक्स में जाने के बाद आपको इमेज के लिए प्रॉम्प्ट देना होगा यानी यह बताना होगा कि आप किस तरह की इमेज बनवाना चाहते हैं। उसके बाद महज 30 सेकेंड में आपको इमेज मिल जाएगी।




Add comment