
CBSE 12th Biology Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल अपने सिलेबस में कुछ बदलाव करता है। इस बार भी सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 12वीं का सिलेबस अपडेट किया है। सीबीएसई ने 12वीं बायोलॉजी सिलेबस से कुछ चैप्टर हटा दिए हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं बायोलॉजी विषय से रिप्रोडक्शन, इकोलॉजी एंड एनवायर्मेंट टॉपिक्स को हटा दिया गया है। यूनिट-VI रिप्रोडक्शन, चैप्टर-1 से जीवों में प्रजनन, प्रजनन प्रजातियों की निरंतरता के लिए सभी जीवों की एक विशिष्ट विशेषता है; प्रजनन के तरीके – अलैंगिक और लैंगिक प्रजनन; अलैंगिक प्रजनन – बाइनरी विखंडन, बीजाणु निर्माण, कलिकायन, रत्न निर्माण, विखंडन; पौधों में वानस्पतिक प्रसार जैसे टॉपिक्स को हटा दिया गया है।
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं बायोलॉजी का पेपर कुल 70 अंकों का होता है। सीबीएसई 12वीं बायोलॉजी विषय में रिप्रोडक्शन से 16 मार्क्स, जेनेटिक्स एंड इवॉल्यूशन से 20 मार्क्स, बायोलॉजी एंड ह्यूमन वेलफेयर से 12 मार्क्स, बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लिकेशन्स से 12 मार्क्स और इकोलॉजी एंड एनवायर्मेंट से 10 मार्क्स के सवाल पूछे जाते हैं।




Add comment