Edinbox Hindi

CBI ने शुरू की महिला डॉक्टर हत्याकांड की जांच, कोलकाता पहुंची विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी में सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की है। इसके मद्देनजर सीबीआई की दिल्ली से एक टीम मामले कोलकाता पहुंची। सीबीआई ने दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम भेजी है। दिल्ली से सीबीआई टीम के सदस्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। कोलकाता पहुंचने के बाद टीम सबसे पहले न्यू टाउन राजारहाट में बीएसएफ-दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अधिकारियों से मिलने पहुंची। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कल ही इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के कुछ ही घंटों के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं थीं। कोर्ट ने राज्य पुलिस को मामले के दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय आज डॉक्टरों की हड़ताल में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘चाहे कुछ भी हो, आइए हम सब मिलकर इस घटना का विरोध करें। आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और निर्दयतापूर्वक हत्या की गई। वे कौन लोग हैं? अब सीबीआई जांच करेगी। खैर…  मुझे सीबीआई पर कोई भरोसा नहीं है। वे मूर्ख हैं। फिर भी सच्चाई सामने आनी ही है। दरिंदों को बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है? जो भी इस अपराध के लिए जिम्मेदार है, उसे फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed