Edinbox Hindi

डीयू में स्नातक प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी, पहले चरण में 97,387 छात्रों को सीटें आवंटित

DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक में प्रवेश के लिए पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। सीयूईटी स्कोर के आधार पर 97,387 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 52,838 छात्राएं और 44,549 छात्र हैं। बीकॉम ऑनर्स सर्वाधिक लोकप्रिय कोर्स रहा है और इसमें सबसे ज्यादा 10,096 आवंटन विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। डीयू में पहली बार शुरू किए गए सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटे में 1339 छात्राओं को सीटें आवंटित हुई हैं। 243 अनाथ छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। जिन उम्मीदवारों ने डीयू यूजी सीएसएएस चरण-1  के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. और admission.uod.ac.in. पर जाकर सूची देख सकते हैं।  

दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय इस वर्ष 69 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में लगभग 71,600 सीटों (अतिरिक्त सीटों को छोड़कर) पर छात्रों को प्रवेश देगा। प्रवेश 1,559 विभिन्न कार्यक्रमों और कॉलेज संयोजनों में किए जाएंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 18 अगस्त, शाम 4:59 बजे तक डीयू यूजी सीएसएएस 2024 आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 16 अगस्त से 20 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पहले आवंटन के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 अगस्त, शाम 4:59 बजे है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “रिकॉर्ड के अनुसार, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस (यूजी)) के चरण-1 के लिए 2,45,287 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,85,543 आवेदकों ने प्रोग्राम कॉलेज संयोजन के लिए अपनी प्राथमिकताएँ प्रस्तुत करके सीएसएएस का चरण- II पूरा कर लिया था। विश्वविद्यालय को प्राप्त कुल प्राथमिकताओं की संख्या 1,72,18,187 थी।”

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed