Edinbox Hindi

हिंदू कॉलेज में बनेगा पूरी तरह ईको फ्रेंडली नया बॉयज हॉस्टल

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज में नया बॉयज हॉस्टल बनने वाला है। ये ईको फ्रेंडली होगा। जैसा कि डीयू प्रशासन ने बताया है, इस डीयू हॉस्टल की सुविधाएं किसी आलीशान होटल से कम नहीं होंगी। शुक्रवार को इसका भूमि पूजन किया गया। इसे बनाने का ज़िम्मा एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड को दिया गया है। 

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड के अनुसार पूरी तरह इको फ्रेंडली इस हॉस्टल को बनाने की लागत 70 करोड़ आएगी। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन सभी कुछ ईपीसी के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इसे ग्रीन बिल्डिंग के लिए न्यूनतम जीआरआईएचए (GRIHA) 3 स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए सोलर एनर्जी को शामिल किया जाएगा।

एनबीसीसी के अनुसार हॉस्टल में आधुनिक सुविधाएं जैसे एयर कंडीशनिंग, लॉन्ड्री, आधुनिक किचन और डाइनिंग एरिया होंगे। यहां कम ऊंचाई के पेड़ मुहैया करवाने के लिए हर मंजिल पर दोहरी ऊंचाई वाले टैरेस बनाए गए हैं। रूफ टैरेस का एक बड़ा हिस्सा हरियाली के लिए समर्पित होगा। बिल्डिंग के बीच में शानदार लॉन होगा। आसपास के बाहरी क्षेत्र में भी पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें बड़े फव्वारे लगाए जाएंगे। यह कूलिंग और प्रदूषण कंट्रोल करेंगे। सौर पैनल और हरित छतें भी होंगी।

नए हॉस्टल का क्षेत्रफल लगभग 1.97 लाख वर्गफुट होगा। इसमें स्टिल्ट के साथ पांच मंजिलें होंगी। बिल्डिंग की उंचाई 23.37 मीटर होगी। हॉस्टल बनने के बाद कैंपस की सुविधाओं में काफी सुधार होगा। हॉस्टल की क्षमता बढ़कर 460 स्टूडेंट्स तक हो जाएगी। इसमें स्टूडेंट्स के लिए 230 कमरे होंगे। अटैच्ड टॉयलेट वाले 33 एग्जीक्यूटिव रूम, 10 रेजिडेंट टीचर्स रूम और एक थ्री बीचएचके का वॉर्डन रेजिडेंस भी शामिल होगा। इस प्रोजेक्ट में 700 सीटों वाला ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।

यह हॉस्टल हिंदू कॉलेज के चल रहे विकास में आधारशिला बनने को तैयार है। भूमि भूजन में डीयू के वाइस चांसलर प्रफेसर योगेश सिंह, कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता, हिंदू कॉलेज के प्रिंसिपल प्रफेसर अनुज श्रीवास्तव, एनबीसीसी के एमडी और अध्यक्ष केपी महादेवास्वामी, हिंदू एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विनी शंकर, एनबीसीसी (परियोजना) निदेशक सलीम अहमद सहित दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed