Edinbox Hindi

गेट परीक्षा के लिए 24 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 26 सितंबर आखिरी तारीख

GATE 2025: गेट 2025 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए यह ज़रूरी खबर है। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा के लिए 24 अगस्त से पंजीकरण प्रारंभ होने वाले हैं। इच्छुक परीक्षार्थी 26 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यानी पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। वहीं 500 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 7 अक्तूबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि अगले सत्र के लिए गेट एग्जाम का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा करवाया जायेगा। पंजीकरण प्रारंभ होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तिथि 26 सितंबर 2024 तय की गई है।

जो अभ्यर्थी तय तिथि 26 सितंबर 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सकेंगे उनके पास लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने का मौका रहेगा। लेट फीस के साथ आवेदन 27 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक किया जा सकेगा। अतिरिक्त शुल्क (लेट फीस) के रूप में आपको 500 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं विलम्ब से आवेदन करने पर विलंब शुल्क के साथ  2300 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को सामान्यत: 900 रुपये और विलंब से आवेदन करने पर 1400 रुपये जमा करना होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed