Edinbox Hindi

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रारंभ, आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर

JNV Admission 2025: देश भर के नवोदय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 के दौरान छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित किए जाने जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा-5 में पंजीकृत होना आवश्यक है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की निर्धारित आखिरी तारीख 16 सितंबर है।

बता दें कि जेएनवी में कक्षा 6 में प्रवेश पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है, जो जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) नामक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निर्धारित होता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जेएनवीएसटी को डिजाइन और संचालित करता है, जो छात्रों की मानसिक क्षमता, गणित और क्षेत्रीय भाषा का मूल्यांकन करता है। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभा की पहचान करना और उसका पोषण करना है। जेएनवीएसटी के परिणामों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और प्रत्येक जिले के शीर्ष 80 मेधावी छात्रों को स्थानीय जेएनवी में प्रवेश दिया जाएगा।

ऐसे में जो पैरेंट्स अपने बच्चे का नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में दाखिला कराना चाहते हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड में पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए NVS की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से सम्बन्धित प्रवेश पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल के कैंडिडेट कॉर्नर में कक्षा 6 में दाखिले से सम्बन्धित ऑनलाइन फॉर्म का ऑप्शन दिया गया है, जिसके माध्यम से पैरेंट्स फॉर्म भर सकते हैं।

जेएनवी में प्रवेश के लिए पात्रता मापदंड की बात करें तो छात्र को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई की हो और तीनों कक्षाओं में उत्तीर्ण होना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में केवल एक ही प्रयास की अनुमति है। ग्रामीण कोटा (75% सीटें) उन छात्रों के लिए खुला है जिन्होंने अपने ग्रामीण जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पूरी की है। शहरी कोटा (25% सीटें) उन छात्रों के लिए खुला है जिन्होंने शहरी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पूरी की है। छात्रों की आयु 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी छात्र या छात्रा का जन्म 1 मई 2013 से पहले तथा 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed