Edinbox Hindi

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए 28 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

AYUSH NEET UG Counselling: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग (AYUSH NEET UG Counselling) का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी।  काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in. पर जाकर शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और भुगतान विंडो 28 अगस्त को खुलेगी और 2 सितंबर को दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी।

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग/लॉकिंग सुविधा 29 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 तक रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम 5 सितंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे।

आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 6 सितम्बर से 11 सितम्बर 2024 तक की जाएगी। एएसीसीसी/एनसीआईएस एम/एनसीएच द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन 12 और 13 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण 18 सितंबर, 2024 से शुरू होंगे।

उल्लेखनीय है कि आयुष परामर्श समिति 27 और 28 अगस्त, 2024 को संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन करेगी। आयुष नीट यूजी कार्यक्रम 2024 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के कुल तीन दौर होंगे। 

बात दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एएसीसीसी इस वर्ष काउंसलिंग के चार दौर आयोजित करेगा। फेज 1, फेज 2, फेज 3, और रिक्तियों का फेज, जिसमें सीट आवंटन के दो चरण होंगे। 

आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक की अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों पर प्रवेश मिलेगा। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 15 प्रतिशत, डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थानों, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी चिकित्सा धाराओं के तहत बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीफार्मा-आईटीआरए।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed