
IIT धनबाद ने 12वीं पास छात्रों के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का उद्देश्य साइंस के टीचर तैयार करना है। इस कोर्स में कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह कोर्स 2025-26 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
इस कोर्स के लिए 12वीं पास स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स के पास CUET UG में अच्छा स्कोर होना चाहिए। फिलहाल, यह कोर्स IIT भुवनेश्वर, मद्रास, और अन्य IITs में भी शुरू किया जा चुका है।
आमतौर पर, BSc का कोर्स तीन सालों का और BEd 2 सालों का होता है। लेकिन, इस इंटीग्रेटेड प्रोग्राम से सिर्फ चार साल में ही दोनों डिग्रियां कम्प्लीट हो जाएगी। इसमें हर साल 2 सेमेस्टर और कुल 8 सेमेस्टर होंगे।
इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, कई सब्जेक्ट्स या कोर्सेस को जोड़कर बनाया गया एक करीकुलम या पाठ्यक्रम है। इन प्रोग्राम्स का मकसद स्टूडेंट्स को एक समग्र शिक्षा देना है, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में करियर के बेहतर अवसर मिले। यह कोर्स उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो विज्ञान में रुचि रखते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं।




Add comment