Edinbox Hindi

खिड़की के रास्ते आधी रात महिला छात्रावास में घुस गया युवक, किया छात्रा का यौन उत्पीड़न

मणिपाल पुलिस ने एक पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नवीन नाइक (22) है और वह शिवल्ली गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर को रात करीब 2.15 बजे आरोपी युवक गलत तरीके से छात्रावास परिसर में घुसा और खिड़की के रास्ते कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने खिड़की के पास सो रही एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।

मणिपाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और इंस्पेक्टर देवराज टीवी के नेतृत्व में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) राघवेंद्र, पीएसआई अक्षय कुमारी और अन्य स्टाफ सदस्यों की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले साल यानी 2023 में उडुपी जिले के पुत्तुर में हुई मारपीट में भी शामिल था।

आरोप है कि घटना के दिन वार्डन बाहर गई हुई थी। वार्डन ने शुरू में इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद छात्राओं ने खुद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed