Edinbox Hindi

सात वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में पुलिस ने सात वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी शारीरिक शिक्षा शिक्षक है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘शिक्षक ने स्कूल परिसर में लड़की के साथ छेड़छाड़ की। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई।’

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed