
बीसीईसीईबी ने जाति सुधार के कारण एमबीबीएस एडमिशन के दूसरे राउंड की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। काउंसलिंग का नया कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दूसरे राउंड की काउंसलिंग, प्रोविजनल सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाते हैं।
गौरतलब है कि बीसीईसीईबी एमबीबीएस एडमिशन के दूसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर को घोषित करने वाली थी। लेकिन जाति में सुधार करने का समय 18 सितंबर तक दिया गया। इसकी वजह से दूसरे राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि एमसीसी द्वारा काउंसलिंग कार्यक्रम में बदलाव के कारण भी इसे स्थगित किया गया है। संबंधित जाति के अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार हेतु 18 सितंबर तक का समय दिया गया है।




Add comment