Edinbox Hindi

जौनपुर में 8वीं की छात्रा को धमकी देकर शिक्षक करता था दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 8वीं की छात्रा के साथ एक शिक्षक ने कई बार दुष्कर्म किया है। तहरीर देने के तीन दिन बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता के परिजनों ने एडिशनल एसपी से मुलाकात की, फिर बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार, एक गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 14 वर्षीय छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। छात्रा की मां का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बेटी को धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर के मारे पीड़िता परिवार के लोगों से भी नहीं बताई। आरोप है कि तहरीर पर कार्रवाई करने की बजाय नेवढ़िया पुलिस मामले को रफादफा करने में जुट गई। तीन दिन तक मामले में मुकदमा पंजीकृत न होने पर पीड़ित परिजन गुरुवार को एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह के यहां पहुंचे। 

एएसपी ने बताया कि पीड़िता की मां ने प्रार्थनापत्र दिया है। इस मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नेवाढ़िया एसओ को कहा गया है। आरोपी प्रधानाध्यापक अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था। 16 सितंबर को पीड़िता ने परिवार के लोगों को जब इसके बारे में जानकारी दी तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां तत्काल थाने पर पहुंच गई। थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रधानाध्यापक के बारे में जानकारी दी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed