Edinbox Hindi

कोलकाता में डॉक्‍टरों का हड़ताल खत्‍म करने का ऐलान, शनिवार से काम पर लौटेंगे लेकिन OPD सेवाएं रहेंगी बंद

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या के बाद प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के हस्‍तक्षेप और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से कई जरूरी कदम उठाए जाने के बाद डॉक्‍टरों ने हड़ताल समाप्‍त करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक आक्रोशित जूनियर डॉक्टर शनिवार से काम पर लौटेंगे। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद से गतिरोध खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद OPD सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने कहा है कि आपातकालीन सेवाएं बहाल होगी। फेज-वाइज तरीके से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है.   

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की 15 में से 10 मांगों को मान लिया है। बता दें कि है कि बुधवार को नबन्ना में मुख्य सचिव से चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने पंद्रह मांगों के संबंध में उन्हें ई-मेल किया था। उस ईमेल का जवाब में स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने ईमेल करके राज्य प्रशासन की तरफ से 10 मांगों को पूरा करने पर सहमति दी है।

इस बीच शुक्रवार दोपहर जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक मार्च निकाला। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने धरना वापस ले लिया और शनिवार को काम में वापस लौटने की बात कही। 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर के शव की बरामदगी के बाद से वे हड़ताल पर थे। पिछले 11 दिनों से वे सॉल्ट लेक में स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठे थे। फिलहाल, उन्होंने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है, लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि वे आंदोलन जारी रखेंगे।

डॉक्टरों ने कहा, शुक्रवार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर भी शुरू होगा। हालांकि डॉक्टरों ने कहा, धरना मंच उठने के बावजूद पूरे राज्य में आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, आंशिक जीत के लिए हम शनिवार से काम में शामिल हो रहे हैं। हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। आंशिक रूप से हड़ताल वापस लेकर हम अपनी अच्छी इच्छा दिखाना चाहते हैं। लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने समय मांगा है। हम निगरानी रख रहे हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed