Edinbox Hindi

बीपीएससी 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी; 1964 पदों पर होगी भर्ती, 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा लागू 

बिहार लोक सेवा आयोग ने बहुप्रतीक्षित 70वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी  है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। बीपीएससी अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार ने 20 सितम्बर को इसकी घोषणा की।

 आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 1964 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रकिया अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लेवल 9 के तहत ग्रुप ए के 678 पद और लेवल 7 के तहत ग्रुप बी के 1251 पद मिलकर 1929 पदों की रिक्तियां उनके पास आ चुकी हैं जबकि वित्त विभाग से लेवल बी के तहत 35 पदों पर रिक्तियां भी आएगी। इस प्रकार 70 वीं में 1964 पदों पर वैकेंसी आने जा रही है। यह वैकेंसी की संख्या और बढ़ भी सकती है। 

आयोग के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने बताया कि बीपीएससी 70 वीं के लिए नोटिफिकेशन नोटिफिकेशन जारी होने से एक महीना तक आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति रहेगी। प्रीलिम्स की परीक्षा नवंबर मध्य तक करा लिया जाना है और जनवरी तक इसका रिजल्ट आ जाएगा। वैकेंसी से 10 गुना रिजल्ट मेंस के लिए जारी किया जाएगा। मार्च महीना तक मेंस का एग्जाम भी कंडक्ट कर लिया जाएगा और वैकेंसी के ढाई गुना मेंस का रिजल्ट जारी होगा, जो इंटरव्यू राउंड के लिए जाएंगे।  इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन होगा। 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed