Edinbox Hindi

झारखंड में दो दिन बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए लिया फैसला

झारखंड में में परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके मद्देनजर राज्य में दो दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। यह फैसला आगामी परीक्षा के आयोजन के मद्देनजर लिया गया है।

झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) के मद्देनजर परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

बताया गया है कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि लिखित परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए। केवल योग्यता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान कुछ गलत तत्व फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब आदि जैसे विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके धांधली की साजिश रचते हैं। यह सेवाएं इंटरनेट, वाई-फाई कनेक्टिविटी पर आधारित होती हैं। ऐसे में मोबइल इंटरनेट पर लगाम लगाकर उनके मंसूबों को नाकामयाब किया जा सकता है।

इससे पहले असम में 15 सितंबर को ग्रेड-3 पदों पर भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया था। सरकार ने पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया था। इस दौरान किसी भी गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी आशंकाओं के मद्देनजर हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने यह फैसला किया था। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed