Edinbox Hindi

महिला सीए की मौत को लेकर सरकार सख्त, श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट

पुणे स्थित ईवाई ग्लोबल की सदस्य फर्म एसआर बटलीबोई की कर्मचारी अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत की मौत के मामले में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि कथित असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण की जांच चल रही है और 10 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने पहले ही अपने राज्य के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। हम (इस मुद्दे पर) रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमें संस्थान की गलती को नहीं छोड़ना है। रिपोर्ट एक हफ्ते या दस दिन में उपलब्ध होनी चाहिए। 

बता दें कि 26 वर्षीय अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थीं, जिनकी मृत्यु कथित तौर पर फर्म में अत्यधिक काम के दबाव के कारण हुई थी। इस मामले में पिछले सप्ताह केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा था, ‘एना की दुखद मृत्यु से बहुत दुखी हूं। असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की गहन जांच चल रही है। हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और श्रम मंत्रालय ने शिकायत को अपने हाथ में ले लिया है।”

इस मामले में  पिछले सप्ताह, EY ने एक बयान जारी कर कहा था, हम जुलाई 2024 में अन्ना सेबेस्टियन के दुखद और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। मृत्यु के बाद से, EY परिवार के संपर्क में है, उनकी मदद कर रहा है, लेकिन अब उनके परिवार ने कंपनी को अत्यधिक कार्यभार के बारे में शिकायत करते हुए पत्र लिखने का फैसला किया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed