Edinbox Hindi

IIT दिल्ली ने पीएचडी स्कॉलर्स के लिए शुरू किया रिसर्च कम्युनिकेशंस अवार्ड, विजेताओं को 25000 का पुरस्कार

आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने अपने पीएचडी स्कॉलर्स के लिए ‘रिसर्च कम्युनिकेशंस अवार्ड (आरसीए)’ की शुरुआत की है। इस अवार्ड का उद्देश्य पीएचडी स्कॉलर्स की कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाना है। विजेताओं के पहले बैच को विभिन्न शोध संचार-संबंधी प्रतियोगिताओं, जैसे कि शोध कहानी लेखन और तीन मिनट की थीसिस प्रतियोगिता में जीतने पर प्रमाण पत्र और 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

शोध कहानी लेखन प्रतियोगिता में पीएचडी स्कॉलर्स को अपने शोध पर आधारित एक लघु कहानी लिखनी थी। इसमें उनके शोध के महत्व और इसमें उनकी व्यक्तिगत भूमिका पर एक सम्मोहक कथा होनी चाहिए, जो सामान्य दर्शकों के लिए तैयार की गई हो। वहीं तीन मिनट की थीसिस प्रतियोगिता में पीएचडी  स्कॉलर्स को तीन मिनट के भीतर आम दर्शकों को अपने शोध का वर्णन करना था। 

रिसर्च कम्युनिकेशंस अवार्ड के बारे में बात करते हुए आईआईटी दिल्ली के पीजी रिसर्च के एसोसिएट डीन प्रो. धन्या सीटी ने कहा, “हमारा लक्ष्य न केवल आईआईटी दिल्ली में शोध के माहौल को मजबूत करना है, बल्कि  स्कॉलर्स को समृद्ध करना और उन्हें स्वतंत्र शोधकर्ता बनने में मदद करना भी है।”

गौरतलब है कि बीते मार्च में आईआईटी दिल्ली ने ‘रिसर्च स्कॉलर वीक’ का भी आयोजन किया था। इस पहल का उद्देश्य भी रिसर्च स्कॉलर्स को सशक्त बनाना था। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed