
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएसी) ने मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 3597 उम्मीदरवार शामिल हुए थे, जिनमें से 703 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। हालांकि आयोग ने अभी साक्षात्कार की तिथि जारी नहीं की है। इसकी जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट में दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पिछले साल 17 सेवाओं के लिए 242 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था जिसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा का का आयोजन 24 से 27 जून तक किया गया था जिसमें 3597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
मुख्य परिणाम के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चुना गया है। मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर चेक किया जा सकता है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों का इंटरव्यू से एक दिन पहले डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके लिए उन्हें अपने मूल दस्तावेजों के साथ आयोग में उपस्थित होना होगा। जो अभ्यर्थी एक दिन पहले डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन नहीं कराएंगे, वह इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकेंगे।




Add comment