Edinbox Hindi

पीएम मोदी ने देश के क्रिएटर्स से ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज में भाग लेने का किया आग्रह 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के क्रिएटर्स से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा ‘क्रिएट इन इंडिया’ थीम के तहत शुरू किए गए चैलेंज में जरूर भाग लें। प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात के 114वें संस्करण के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए यह आग्रह किया। उन्होंने क्रिएटर्स से कहा कि आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने ‘क्रिएट इन इंडिया’ थीम के तहत 25 चैलेंज शुरू किए हैं। आप भी इसमें जरूर भाग लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलते समय में जॉब्स का स्वरूप बदल रहा है और नए-नए क्षेत्र उभर रहे हैं… जैसे गेमिंग, एनीमेशन, रील मेकिंग, फिल्म मेकिंग या पोस्टर मेकिंग। अगर आप इनमें से किसी भी स्किल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तो आपके प्रतिभा को बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म मिल सकता है। 

उन्होंने कहा, अगर आप किसी बैंड का हिस्सा हैं या किसी सामुदायिक रेडियो के लिए काम कर रहे हैं, तो भी आपके लिए बहुत बड़ा अवसर है। ‘क्रिएट इन इंडिया’ थीम के चैलेंज आपको निश्चित रूप से दिलचस्प लगेंगे। कुछ चैलेंज संगीत, शिक्षा और यहां तक कि एंटी-पायरेसी पर भी केंद्रित हैं।

इस उद्देश्य से जुड़े कई पेशेवर संगठन हैं जो इन चैलेंज को पूरा समर्थन दे रहे हैं। भाग लेने के लिए आप (wavesindia.org) पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं देश के क्रिएटर्स से विशेष रूप से आग्रह करता हूं कि वे इसमें भाग लें और अपनी रचनात्मकता को सामने लाएं। 

इन चुनौतियों के माध्यम से, भारत का लक्ष्य एनीमेशन, गेमिंग और विजुअल आर्ट्स में वैश्विक नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना और एक जीवंत रचनाकारों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed