
अमेरिका में इडाहो के एक हाई स्कूल के शिक्षिका को नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए जाने पर कम से कम दो साल और अधिकतम 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, 36 साल की जेसिका लॉसन ने एक याचिका समझौते के तहत यौन उत्पीड़न के दो मामलों को स्वीकार किया। हालांकि, समझौते के तहत नाबालिग को शराब उपलब्ध कराने और नियंत्रित पदार्थ पहुंचाने के अतिरिक्त आरोपों को खारिज कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉसन को पिछले साल नवंबर में इडाहो के सेंट एंथोनी में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब नाबालिग कार चला रहा था और वह खुद पास की सीट पर बैठी थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने लड़के को कार चलाने का निर्देश इसलिए दिया था क्योंकि वह बहुत नशे में थी।
जब पुलिस ने कार रोकी तो देखा की टेललाइट टूटी हुई है। लड़के ने कथित तौर पर ड्रग रखने की बात कबूल की थी। बच्चे के माता-पिता ने बाद में पुलिस को बताया कि लॉसन उसे रात में ले गई थी और यौन उत्पीड़ने से पहले उसे शराब और ड्रग दिया था।
साउथ फ्रेमोंट हाई स्कूल की पूर्व शिक्षिका लॉसन को कम से कम दो साल जेल में रहना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, उसे पीड़ित से 20 साल तक संपर्क न करने का आदेश भी दिया गया है।




Add comment