Edinbox Hindi

बैंकॉक में स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद उसमें आग लगने से छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। बस में 44 लोग सवार थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बस एक स्कूल ट्रिप से लौट रही थी। बस में 3 से लेकर 15 साल की उम्र तक के बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा इनके साथ 5 टीचर भी सवार थे।

परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुंगकिट ने बताया कि बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल टूर के लिए अयुथया जा रही थी। यह हादसा तब हुआ जब बस उत्तरी उपनगर से गुजर रही थी। 

गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने बताया कि हादसे के बाद बस इतनी गर्म थी कि राहत और बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाकर्मियों को बस के अंदर दाखिल होने में काफी कठिनाई हुई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत की आशंका है, और जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से घायलों के इलाज का खर्च उठाने तथा पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक हादसे के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें पूरी बस को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि हादसे की वजह एक टायर का फटना और बस का सड़क अवरोधक से टकराना हो सकता है, जिसके बाद बस में आग लग गई। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed