Edinbox Hindi

IGNOU ने बढ़ाई असाइनमेंट जमा करने की तारीख, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे सबमिट 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू (IGNOU) ने दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा (टीईई) के लिए ओडीएल, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी कार्यक्रमों के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक अपने असाइनमेंट किसी कारणवश जमा नहीं कर सके हैं, वे इस माह के खत्म होने से पहले जमा कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक है। 

इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in की जानकारी की मानें तो, जो छात्र दिसंबर 2024 टीईई के लिए ओडीएल, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी में नामांकित हैं, वे अब अपनी फाइलें और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा कर सकते हैं। दिसंबर TEE परीक्षा 2024 में शामिल होने की योजना बना रहे छात्र अपने संबंधित कार्यक्रमों के लिए अपने असाइनमेंट (हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए अपने विषय के असाइनमेंट जल्द से जल्द जमा करें।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ”सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ, ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों, जीओएएल और ईवीबीबी दोनों के लिए टर्म एंड परीक्षाओं, दिसंबर- 2024 के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि को 31 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed